Khelorajasthan

Haryana Cabinet Meeting: 26 जून को बड़ी बैठक, CET, ट्रांसफर नीति और जलभराव पर हो सकता है बड़ा फैसला

हरियाणा सरकार से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 26 जून को हरियाणा कैबिनेट की बैठक चंडीगढ़ सचिवालय में बुलाई है। इस बैठक में प्रदेश की कई महत्वपूर्ण नीतियों और योजनाओं को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। 
 
Haryana Cabinet Meeting: 26 जून को बड़ी बैठक, CET, ट्रांसफर नीति और जलभराव पर हो सकता है बड़ा फैसला

Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा सरकार से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 26 जून को हरियाणा कैबिनेट की बैठक चंडीगढ़ सचिवालय में बुलाई है। इस बैठक में प्रदेश की कई महत्वपूर्ण नीतियों और योजनाओं को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। 

बैठक में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET), ग्रुप C भर्तियां, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी, जलभराव समाधान और सड़क नेटवर्क जैसे अहम विषयों पर चर्चा संभावित है। हरियाणा कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) परीक्षा आयोजित करने पर चर्चा कर सकते हैं। 

इस परीक्षा की मांग लंबे समय से की जा रही है। वहीं, बैठक में मानसून सत्र के दौरान कस्बों और गांवों को बाढ़ के पानी से राहत देने के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की जा सकती है। 26 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी ग्रुप सी के पदों पर बड़ा फैसला ले सकते हैं। इसके अलावा आप सभी विभागों में कर्मचारियों के ऑनलाइन स्थानांतरण की स्वीकृति भी दे सकते हैं।