Khelorajasthan

हरियाणा को 375 इलेक्ट्रिक बसों की मिली सौगात, विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम नायब सिंह सैनी ने दिखाई हरी झंडी

5 जून 2025, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक नई पर्यावरण-अनुकूल पहल की शुरुआत करते हुए 5 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम चरखी दादरी के जनता कॉलेज स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह भी उपस्थित रहे।
 
Haryana News

Haryana News: 5 जून 2025, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक नई पर्यावरण-अनुकूल पहल की शुरुआत करते हुए 5 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम चरखी दादरी के जनता कॉलेज स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह भी उपस्थित रहे।

सीएम ने घोषणा की कि राज्य के 11 नगर निगमों को कुल 375 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की जाएंगी, जिसकी शुरुआत हो चुकी है और 9 नगर निगमों को 45 बसें आवंटित की गई हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने भाषण में कहा कि हरियाणा राज्य परिवहन बेड़े में 30 प्रतिशत इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने का लक्ष्य है। 

इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार ई-बस योजना के तहत 2026 तक 450 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी, जो मुख्य रूप से अंदरूनी शहरों में चलेंगी। विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चरखी दादरी पहुंचे हैं। जनता कॉलेज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने की।