हरियाणा को मिली 3 नई परियोजनाओं की सौगात, अब महज ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्ली से चंडीगढ़, जानें
Haryana News: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना के तहत हरियाणा में तीन बड़े नए एक्सप्रेसवे बनाए जाने हैं। इन एक्सप्रेसवे के निर्माण से दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच यात्रा आसान और तेज हो जाएगी।
इन सड़कों के बन जाने से दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर मात्र ढाई घंटे का रह जाएगा। ये एक्सप्रेसवे हरियाणा के विभिन्न जिलों और कस्बों को भी मजबूत कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे।
हरियाणा वासियों के लिए गुड न्यूज! खाटू श्याम और बालाजी के लिए शुरू होगी नई हेलीकॉप्टर सेवा
इन तीनों एक्सप्रेस-वे के निर्माण से हरियाणा का परिवहन नेटवर्क भी मजबूत होगा। इन परियोजनाओं से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। उद्योग, कृषि एवं व्यापार को नई दिशा मिलेगी, जिससे राज्य का समग्र विकास हो सकेगा।
1. दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर अंबाला तक जाने वाला यह राजमार्ग हरियाणा में यातायात के दबाव को कम करेगा। इस राजमार्ग के निर्माण से अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला जैसे जिलों को सीधा लाभ मिलेगा।
साथ ही पानीपत, करनाल और सोनीपत में ट्रैफिक जाम की समस्या भी काफी हद तक हल हो जाएगी। इससे राजमार्ग यात्रियों को तीव्र, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा मिलेगी।
हरियाणा को मिली करोड़ो की इस परियोजना को मंजूरी! 2 महीने बाद शुरू होगा काम, जानें
2. पानीपत-डबवाली एक्सप्रेसवे पानीपत से डबवाली तक राजमार्ग लगभग 300 किलोमीटर लंबा होगा। 4 लेन वाला यह एक्सप्रेसवे 14 शहरों को जोड़ेगा। इसमें डबवाली, कालावाली, रोड़ी, सरदूलगढ़, हंसपुर, रतिया, भूना, सनियाना, उकलाना, लितानी, उचाना, नगूरां, असंध और सफीदो जैसे कस्बे शामिल हैं। इस राजमार्ग से न केवल स्थानीय यातायात में सुधार होगा बल्कि औद्योगिक और कृषि क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा।
3. हिसार-रेवाड़ी एक्सप्रेसवे हिसार से रेवाड़ी तक का यह एक्सप्रेसवे हरियाणा की दूसरी बड़ी परियोजना है। यह गुरुग्राम, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़ और हिसार जिलों से होकर गुजरेगा।
इस राजमार्ग के निर्माण से अंबाला, चंडीगढ़ और पंजाब से सम्पर्क बेहतर होगा। साथ ही, हरियाणा के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों को बेहतर सड़क नेटवर्क मिलेगा, जिससे व्यापार और पर्यटन के क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे।