Khelorajasthan

हरियाणा सरकार ने युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, अब विदेश में नौकरी करने का मिलेगा मौका 

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के युवाओं को बड़ी राहत दी हैं। हरियाणा सरतकार ने बेरोजगार युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने की प्रक्रिया चलाई हैं। हरियाणा सरकार प्रदेश के युवाओं को विदेश में कृषि उत्पादों से जुड़े कारखानों और वेयरहाउसिंग में रोजगार दिलाएगी। इस परियोजना के लिए आपकों कुछ कार्य करने पड़ेंगे। 
 
हरियाणा सरकार ने युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, अब विदेश में नौकरी करने का मिलेगा मौका

Good News : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के युवाओं को बड़ी राहत दी हैं। हरियाणा सरतकार ने बेरोजगार युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने की प्रक्रिया चलाई हैं। हरियाणा सरकार प्रदेश के युवाओं को विदेश में कृषि उत्पादों से जुड़े कारखानों और वेयरहाउसिंग में रोजगार दिलाएगी। इस परियोजना के लिए आपकों कुछ कार्य करने पड़ेंगे। 

हरियाणा सरकार  रूस और जर्मनी में 50- 50 और स्लोवाकिया तथा नॉर्वे में 25-25 युवाओं को नौकरी दी जाएगी. जो युवा विदेश में नौकरी करने के इच्छुक हैं, उन्हें हरियाणा कौशल रोजगार निगम के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा. इसके लिए अंतिम तिथि 11 जुलाई निर्धारित की गई है. बता दें कि प्रदेश सरकार तीसरी बार प्रदेश के युवाओं को विदेशों में भेजने जा रही है. इससे पहले इज़राइल में 225 युवाओं को रोजगार के लिए भेजा जा चुका है. वहीं, दुबई में 100 युवाओं को नौकरी के लिए चयनित किया गया था. 

वर्तमान में इनका कौशल विकास कार्यक्रम चल रहा है. जैसे ही प्रशिक्षण पूरा होगा, उन्हें दुबई भेजा जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार यूरोप के कई देशों में करीब 5000 नर्सों की आवश्यकता है, जिसे पूरा करने के लिए हरियाणा सरकार योजना बना रही है. किस देश में कितनी नर्सों को भेजा जाएगा, इसकी जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी. मुख्यमंत्री के सलाहकार (विदेश सेवाएं) डॉ. पवन चौधरी ने बताया कि विदेश में नौकरी के इच्छुक सभी युवा नौकरी से जुड़ी शर्तों और नियमों को ध्यान से पढ़ लें और 11 जुलाई तक पोर्टल पर आवेदन अवश्य कर दें.