Khelorajasthan

Haryana New Expressway: हरियाणा से अब छूमंतर हो जाएगा जाम सरपट दौड़ेंगी गाड़ियां! यहाँ से होकर गुजरेगा नया एक्सप्रेसवे 

भारत सरकार की तरफ से हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। पलवल से अलीगढ़ तक बनने वाला नया एक्सप्रेसवे, इन दोनों राज्यों के बीच यात्रा को और भी आसान और तेज़ बनाएगा। एक्सप्रेसवे के बनने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के नागरिकों के लिए यात्रा का तरीका पूरी तरह से बदल जाएगा। यह एक्सप्रेसवे न केवल समय की बचत करेगा, बल्कि यातायात की समस्या को भी हल करेगा।
 
Haryana New Expressway

Haryana New Expressway: भारत सरकार की तरफ से हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। पलवल से अलीगढ़ तक बनने वाला नया एक्सप्रेसवे, इन दोनों राज्यों के बीच यात्रा को और भी आसान और तेज़ बनाएगा। एक्सप्रेसवे के बनने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के नागरिकों के लिए यात्रा का तरीका पूरी तरह से बदल जाएगा। यह एक्सप्रेसवे न केवल समय की बचत करेगा, बल्कि यातायात की समस्या को भी हल करेगा।

पलवल से अलीगढ़ तक हाईवे मार्ग बनकर तैयार है। हाईवे पर वाहनों की गति अधिक है, इसलिए लोग निर्माण के बाद पश्चिमी यूपी से हरियाणा की ओर जाने का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस राजमार्ग के निर्माण का उद्देश्य हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच संपर्क को बेहतर बनाना है।

इस राजमार्ग की लंबाई लगभग 32 किलोमीटर होने की उम्मीद है। इसके निर्माण पर लगभग 2300 करोड़ रुपये की लागत आ सकती है। एक्सप्रेसवे को टप्पल में यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज और पलवल में पूर्वी परिधि से जोड़ा जा सकता है।

अगर इस हाईवे का निर्माण शुरू हो जाता है तो अलीगढ़ जिले के करीब 43 गांवों की जमीन अधिग्रहित हो सकेगी। इसके बन जाने से हरियाणावासियों के लिए नोएडा और गुरुग्राम की यात्रा भी आसान हो जाएगी। क्योंकि, अलीगढ़ से आगरा, मथुरा, दिल्ली, एनसीआर, पलवल, हरियाणा तक आसानी से यात्रा की जा सकेगी।

निर्माण कार्य कब शुरू होगा, इसकी घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है। अगर यह एक्सप्रेसवे बन जाता है तो अलीगढ़, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद के लोगों के लिए यात्रा आसान हो जाएगी। क्योंकि इन सड़कों पर बहुत अधिक ट्रैफिक जाम रहता है।