Khelorajasthan

Haryana News: हरियाणा के इन 30 सड़कों की बदलेगी तस्वीर, सरकार ने जारी किया बजट; जल्द ही होगी तैयार

 
Haryana News: 

Haryana News: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि लोगों की समस्याओं का निवारण करने के लिए जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लोगों की व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याओं का निवारण किया जा रहा है। वह सेक्टर-6 स्थित फिल्ड होस्टल में दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि पंचकूला हलके के विभिन्न गांवों की 30 सड़कों की डिमांड सरकार को भेजी है, जिनकी जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। रत्तेवाली सड़क की वितीय स्वीकृति मिल चुकी है। इस पर अगले सप्ताह कार्य शुरू किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष खेतपराली में बाढ़ के दौरान पुल टूटने तथा पुलिया पर रिटेनिंग वाल बनाने की मांग रखी गई। इस पर उन्होंने तुरंत प्रभाव से कार्य आरम्भ करने के निर्देश दिए। इसके अलावा भगवानपुर के स्कूल में शिक्षक के छुटटी पर जाने के बाद दूसरे शिक्षक की व्यवस्था करने को कहा। गुप्ता ने कालोनीवासियों की मांग पर चंडीमंदिर के पास चंडी एनक्लेव व कोटा टांडा कालोनी को नियमित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर 55 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।