Haryana Weather: हरियाणा में मौसम को लेकर विभाग का अलर्ट, इन जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी, जानें
Haryana News: हरियाणा में आज शनिवार को मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा और 7 अप्रैल से गर्मी शुरू हो जाएगी। परिणामस्वरूप, तापमान में वृद्धि होगी और लोगों को गर्मी की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
दरअसल, मौसम विभाग ने हरियाणा में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य के 11 जिलों में गर्मी बढ़ने लगेगी। हालांकि, शुक्रवार को राज्य में अधिकतम तापमान में रिकॉर्ड 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। इस दौरान चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने भी मौसम के बारे में जानकारी दी।
मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा इस दौरान पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं। इससे दिन का तापमान बढ़ जाएगा। 9 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव हो सकता है।
हरियाणा के इन कर्मियों की भी नौकरी हुई पक्की, जानें किसे मिला सरकारी सेवा का लाभ
राज्य में 5 अप्रैल से 9 अप्रैल तक लू चलने की चेतावनी जारी
हरियाणा में मौसम विभाग ने 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।