Haryana Weather: मौसम विभाग का 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
Haryana News: हरियाणा में मौसम करवट ले रहा है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो गया है। आज से दो दिन तक मौसम बदलता रहेगा। मौसम विभाग ने सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
सात जिलों में येलो अलर्ट
आज सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नारनौल में हल्की बारिश की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 25 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण रात में हवा और गरज के साथ कई स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।
Toll Tax: देश के इन लोगों को नहीं देना पड़ता Toll Tax, सरकार देती है पूरी छूट
25 मार्च तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 25 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
हरियाणा वासियों के लिए GOOD NEWZ! हिसार व अंबाला के एयरपोर्ट का PM जल्द करेंगे शुभारंभ, जानें कब?
पश्चिमी विक्षोभ के पुनः सक्रिय होने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, 25 और 26 मार्च को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पुनः सक्रिय होने की संभावना है। इससे हरियाणा में एक बार फिर आंशिक बादल छाए रहेंगे।