Khelorajasthan

Haryana Weather: हरियाणा के 20 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी, फटाफट जानें आपके यहां कब बरसेंगे मेघराज 

Haryana Mausam ki Jankari: मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी चंडीगढ़ और पंचकुला में भी अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। वहीं  यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में भी लू चलेगी और भीषण गर्मी पड़ेगी
 
फटाफट जानें आपके यहां कब बरसेंगे मेघराज

Haryana Heatwave Alert: हरियाणा में आज यानी बुधवार को भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसके चलते मौसम विभाग ने हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी चंडीगढ़ और पंचकुला में भी अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। वहीं  यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में भी लू चलेगी और भीषण गर्मी पड़ेगी। जिसके चलते तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

20 जिलों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग का कहना है कि आज प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद में अलग-अलग स्थानों पर गर्म हवाएं चलेंगी। जिसके चलते रात को दिन के मुकाबले ज्यादा गर्मी रहेगी। वहीं हिसार, रोहतक, भिवानी, जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र, अम्बाला में भी लू का अलर्ट जारी कर दिया है।

13 जून को बदलेगा मौसम 

मौसम विभाग का कहना है कि 12 जून को भी प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी। हालांकि, 13 जून से मौसम बदल जाएगा और 16 जून तक लगातार बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान कम होगा।

सिरसा रहा सबसे गर्म

हरियाणा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस सिरसा IAF में दर्ज किया गया। वहीं राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस करनाल में दर्ज किया गया।