Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में झमाझम बरसेंगे बादल

Haryana News: हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो गया है। आज से दो दिन तक मौसम बदलता रहेगा। मौसम विभाग ने सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नारनौल में हल्की बारिश की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण रात में हवा और गरज के साथ कई स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार 25 और 26 मार्च को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होने की संभावना है। इससे हरियाणा में एक बार फिर आंशिक बादल छाए रहेंगे।