Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का रुख, मौसम विभाग की आई नई वेदर रिपोर्ट

Haryana Weather: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा का मौसम प्रभावित हो रहा है। रात्रि तापमान गिर रहा है। इनमें से आठ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। हालांकि, दिन में धूप निकलने से तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। सोमवार को अंबाला, भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार और करनाल में अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
आज बादल छाए रहने की संभावना मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। बुधवार से उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की भी संभावना है। इससे रात्रि तापमान में पुनः वृद्धि हो सकती है।
Delhi में अब होगा ट्रैफिक जाम कम, एलिवेटेड रोड के निर्माण से सरपट दौड़ेगी गाड़ियां, जानें
भारतीय मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रह सकता है, लेकिन 5 मार्च से हवाओं का रुख बदल जाएगा। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे रात के तापमान में गिरावट आएगी।
रात के पारे में गिरावट जारी 28 फरवरी को हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद से रात के तापमान में गिरावट जारी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात का तापमान और गिर सकता है। मौसम में आए इस बदलाव को देखते हुए विशेषज्ञ गेहूं उत्पादकों को खेतों में पानी जमा न करने की सलाह दे रहे हैं।