Khelorajasthan

Haryana Weather: आज से फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, दो दिन घने बादलों के साथ झमाझम बरसेंगे बादल 

 
 
HARYANA NEWS

Haryana Weather: हरियाणा में होली के बाद से ही भीषण गर्मी पड़ रही है। मार्च महीने में एक के बाद एक 3 पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे चुके हैं। आज रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। आज रात से हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्वी हो जाएगी और वातावरण आर्द्र हो जाएगा।

इसके परिणामस्वरूप 20 और 21 मार्च को हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और दिन के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। रात्रि तापमान में वृद्धि होगी। इसके अलावा, विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से कल हरियाणा के राजस्थान से सटे सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नारनौल जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

हरियाणा से दिल्ली जानें वाले यात्रियों को मिलेगी नई मेट्रो की सौगात, यहां बनाए जाएंगे 21 नए मेट्रों स्टेशन, जानें डिटेल

हरियाणा में 13 मार्च को सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ अभी भी असर दिखा रहा है। हरियाणा में 13 मार्च को तापमान 36 डिग्री तक चला गया था, वहीं अब यह 30 से 31 डिग्री के आसपास चल रहा है।

हरियाणा में 13 मार्च को अधिकतम तापमान में गिरावट आई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इसके बाद पूरे हरियाणा में 2 से 3 दिन तक बारिश जारी रही। इससे वातावरण में नमी बढ़ने के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई।

देश की पहली Hydrogen Train अब दौड़ेगी हरियाणा के इन जिलों में, ये रहेगा पूरा रूट मैप

13 मार्च को पलवल में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके बाद से तापमान में गिरावट शुरू हो गई। 14 मार्च को गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 15 मार्च को भिवानी में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अब 18 मार्च को फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस दिन यह जिला सबसे गर्म रहा।