Khelorajasthan

हरियाणा की एक महिला ने व्यक्ति पर लगाए अश्लील आरोप, जानें क्या हैं पूरा मामला 

हरियाणा के करनाल जिले की एक पीड़िता का आरोप है कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा, बल्कि पहले भी कई बार हो चुका है। मामले की शिकायत घरौंड़ा थाना पुलिस को की पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से कुरूक्षेत्र की रहने वाली है और अब काफी समय से घरौंडा में रह रही हूं। पीड़िता ने बताया कि 2010 में उसकी पहली शादी कैथल में हुई थी। लेकिन शादी के चार दिन बाद ही उसके पति का एक दुर्घटना में निधन हो गया। इसके बाद उसके परिवार ने उसकी शादी पति के भाई के साथ करवा दी, लेकिन वह उसे तीन दिन बाद छोड़ दिया। 
 
हरियाणा की एक महिला ने व्यक्ति पर लगाए अश्लील आरोप, जानें क्या हैं पूरा मामला

Haryana News : हरियाणा के करनाल जिले की एक पीड़िता का आरोप है कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा, बल्कि पहले भी कई बार हो चुका है। मामले की शिकायत घरौंड़ा थाना पुलिस को की पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से कुरूक्षेत्र की रहने वाली है और अब काफी समय से घरौंडा में रह रही हूं। पीड़िता ने बताया कि 2010 में उसकी पहली शादी कैथल में हुई थी। लेकिन शादी के चार दिन बाद ही उसके पति का एक दुर्घटना में निधन हो गया। इसके बाद उसके परिवार ने उसकी शादी पति के भाई के साथ करवा दी, लेकिन वह उसे तीन दिन बाद छोड़ दिया। 

इसके बाद से पीड़िता अपने बच्चों के साथ अकेली ही कुरुक्षेत्र में किराए पर रह रही थी। पीड़िता ने बताया कि 2021 में कुरुक्षेत्र का एक व्यक्ति उसके पास शादी का प्रस्ताव लेकर आया। उसने वादा किया कि वह उसकी और उसके बच्चों की जिम्मेदारी उठाएगा। परिवार की सहमति के बाद पीड़िता ने कृष्ण नामक व्यक्ति से विवाह कर लिया। विवाह के कुछ ही दिनों में, पीड़िता ने महसूस किया कि उसके पति का व्यवहार उसकी बेटी के प्रति ठीक नहीं था, जिससे वह असहज हो गई। 

दोनों ने आपसी सहमति से विवाह समाप्त करने का निर्णय लिया और उसके बाद से पीड़ित और कृष्ण का कोई संपर्क नहीं रहा। पड़िता ने आरोप लगाया कि बीती 8 जुलाई को कृष्ण ने उसके साथ फोन पर अश्लील बातें की, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। उस समय वह अपने मायके में थी और इस घटना के बारे में परिवार को बताया। 

पीड़िता का कहना है कि उसे शांति से जीने नहीं दिया जा रहा और उसे बार-बार परेशान किया जा रहा है। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को की है। घरौंडा थाना के जांच अधिकारी सुदर्शना ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।