Khelorajasthan

हरियाणा की बेटी ने तोड़ा रिकार्ड! अंतरिक्ष विज्ञान  मे हासिल की कुछ बड़ी जानकारी

 
Haryana News:

Haryana News: करनाल की बेटी याशिका मैहला ने अमेरिका जाकर स्पेस साइंस की बारीकियां सीखीं और अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया। याशिका 15 दिन तक अमेरिका में रहीं और मार्स मिशन के बारे में अहम जानकारी हासिल की।

इस विज़िट के दौरान, उन्हें NASA के साइंटिस्ट से मिलने और स्पेस मिशन में इस्तेमाल होने वाली टेक्नोलॉजी को करीब से समझने का मौका मिला। याशिका ने अलग-अलग देशों के स्टूडेंट्स के साथ मंगल ग्रह पर भविष्य के मिशन से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया।

याशिका की इस कामयाबी से परिवार और स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्पेस साइंस में करियर बनाने का सपना देखने वाली याशिका के लिए यह अनुभव बहुत अहम माना जा रहा है। उनकी यह कामयाबी हरियाणा के दूसरे स्टूडेंट्स के लिए भी प्रेरणा बन गई है।