हरियाणा में गर्मी ने दिखाया अपना विकराल रूप, तापमान पहुंचा 43 पार, जानें कल कैसा रहेगा वेदर

Haryana News: हरियाणा में मौसम बदल रहा है। बारिश के बाद फिर से गर्मी बढ़ गई है। पिछले दिन से लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। सूरज की आग तप रही है। दिनभर तेज धूप के बीच भीषण गर्मी ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार को क्षेत्र में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। दिनभर चली भीषण गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा।
हरियाणा में आज का तापमान
हरियाणा के नूंह में गर्मी ने फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी के कारण जहां सड़कें सुनसान थीं, वहीं बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। रविवार को दिन का तापमान 43 डिग्री को पार कर गया।
गर्मी से सड़कों पर पसरा सन्नाटा
बाजार में आने वाले लोगों का कहना है कि गर्मी के कारण गांव से बाजार में आना मुश्किल हो रहा है। बाजार में दुकानदारों का कहना है कि बाजार में भारी सन्नाटा पसरा हुआ है। भीषण गर्मी के कारण आज कोई भी दिखाई नहीं दे रहा है। अगर गर्मी कुछ दिन और जारी रही तो लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाएगा।
हरियाणा में कल का मौसम
शनिवार को हरियाणा के नौ शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। सिरसा सबसे गर्म स्थान रहा। यहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है। कल यानी 9 जून से फिर से गर्मी का अहसास होगा।