हरियाणा के इन जिलों में झमाझम बारिश! मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी ओलावृष्टि अलर्ट, जानें
Feb 27, 2025, 15:04 IST

Haryana News: हरियाणा में आज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। परिणामस्वरूप कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग ने हरियाणा के 17 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग ने आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, झज्जर, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी में बारिश की चेतावनी जारी की है।
सुबह से ही बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं। जींद और झज्जर में भी सुबह पांच बजे से भारी बारिश हो रही है। सोनीपत में भी सुबह करीब साढ़े छह बजे से तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। इसके अलावा कैथल में बूंदाबांदी और महेंद्रगढ़ में बादल छाए रहने की संभावना है।