Khelorajasthan

बस 30 मिनट बाद इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, हरियाणा मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी 

देश में चारो तरफ से मानसून छाया हुआ हैं। जिसके चलते हर दिन बारिश हो रहीं हैं, लगातार बारिश होने से नागरिकों को बहुत परेशानी हो रही हैं। सड़को पर तीन से चार फुट तक पानी भर चुका है। 
 
बस 30 मिनट बाद इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, हरियाणा मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

Haryana Weather Update : देश में चारो तरफ से मानसून छाया हुआ हैं। जिसके चलते हर दिन बारिश हो रहीं हैं, लगातार बारिश होने से नागरिकों को बहुत परेशानी हो रही हैं। सड़को पर तीन से चार फुट तक पानी भर चुका है। 

मौसम विभाग ने आज भी तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी है।बताया जा रहा है कि अब तक प्रदेश के 4 जिलों में 300 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है। प्रदेश में अब तक औसतन 171.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य रूप से 123.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से प्रदेश में अब तक सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। आईएमडी ने कल यानि 17 जुलाई को पंचकूला, यमुनानगर, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी और हिसार जिलों के अधिकतर हिस्सों (50-75%) में बारिश होने की संभावना है। 

वहीं अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, फतेहाबाद, सिरसा, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में कहीं-कहीं (25-50%) बारिश हो सकती है।18 जुलाई को गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत और सोनीपत जिलों में कहीं-कहीं (25-50%) बारिश का पूर्वानुमान है। 

जबकि हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों के कुछेक क्षेत्रों (25%) में हल्की बारिश हो सकती है।वहीं 19 जुलाई को अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पंचकूला जिलों में कहीं-कहीं (25-50%) बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात जिलों के कुछेक (25%) हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इस पूरे दौर में प्रदेशभर में मानसून की सक्रियता बनी रहने की उम्मीद है।