Khelorajasthan

हरियाणा में सुबह से ही होने लगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए इन जिलों पर किया अलर्ट जारी 

हरियाणा में आज सुबह से ही मानसून सक्रिय हो गया हैं। मौसम विभाग का कहना है की आज भी हरियाणा के हिसार, झज्जर, टोहाना, फतेहाबाद और जींद सहित कई जिलों में तेज बारिश होगी। हरियाणा में सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं जिसके कारण मौसम सुहाना हो गया हैं। 
 
हरियाणा में सुबह से ही होने लगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए इन जिलों पर किया अलर्ट जारी 

Haryana Weather Update : हरियाणा में आज सुबह से ही मानसून सक्रिय हो गया हैं। मौसम विभाग का कहना है की आज भी हरियाणा के हिसार, झज्जर, टोहाना, फतेहाबाद और जींद सहित कई जिलों में तेज बारिश होगी। हरियाणा में सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं जिसके कारण मौसम सुहाना हो गया हैं। 

हरियाणा मौसम विभाग ने आज हिसार, झज्जर, टोहाना, फतेहाबाद, सिरसा और जींद कई अन्य जिलों में तूफ़ानी बरसात का अलर्ट जारी किया हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आज उत्तर हरियाणा के यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र व कैथल के एक या दो से तीन स्थानों पर 12 सेमी व उससे अधिक बारिश होने की संभावना है। 

पूर्वी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया, मानसून इस इलाके में सक्रिय हो गया है। इससे अगले दो से तीन दिन बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। शनिवार को राज्य के कई इलाकों में छिटपुट बारिश की हुई थी। 

हरियाणा में मानसून सीजन में अब 89.6 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से 25 फीसदी अधिक है। झज्जर और आसपास के क्षेत्र में रविवार देर रात से बारिश का शुरू हुआ दौर सोमवार को भी जारी रहा। बारिश से मौसम सुहावना हो गया।  लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से राहत मिली। रात से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते शहर के मुख्य मार्गों पर पानी जमा हो गया। निकासी की व्यवस्था चरमराती दिखी। 

शहर के बर्फखाना रोड, बीकानेर चौक, अम्बेडकर चौक पर पानी जमा हो गया। इससे लोगों को परेशानी हुई। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश से मौसम सुहावना हो गया।  लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से राहत मिली। रात से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते शहर के मुख्य मार्गों पर पानी जमा हो गया। निकासी की व्यवस्था चरमराती दिखी। शहर की अधिकतर सड़को पर पानी जमा हो गया। 

अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह करीबन 8 बजे से शहर में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई है। इस बारिश से जहां तापमान में गिरावट देखने को मिली है, वही किसानों के चेहरे पर भी खुशी देखने को मिल रही है क्योंकि बारिश न होने से किसानों की धान की फसल में पानी की कमी हो रही थी लेकिन बारिश से किसानों की चिंता खत्म हो गई हैं। वहीं बारिश के चलते शहर के निचले इलाके जिसमें बस स्टैंड, जमालपुर रोड, सदर थाना व अन्य जगहों पर जलभराव की समस्या हो सकती है। फतेहाबाद शहर में रात एक बजे बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।