हरियाणा में अगले 4 दिनों तक भयंकर बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों पर किया अलर्ट जारी
Haryana Weather Update : देश में चारों तरफ से मानसून छाया हुआ है। हर दिन तेज बारिश हो रहीं हैं। आज भी मौसम विभगा ने इन जिलों में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। मौसम विभाग का कहना हैं की सावन के महिनें में लगातार बारिश होने की संभावना हैं।मौसम विभाग ने आज घर से बाहर न निकलने की बात की हैं।
प्रदेश के कई जिलों में वीरवार देर रात से वर्षा हुई। शुक्रवार को भी प्रदेश के पलवल, फरीदाबाद और नारनौल में हल्की वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों ने शनिवार को भी काफी जिलों में वर्षा की संभावना व्यक्त की है।वहीं वीरवार रात को वर्षा के दौरान पानीपत के मतलौडा में पुराने मकान की छत िगरने से दंपती दब गया। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पति का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
वहीं उत्तर प्रदेश क्षेत्र से पांच भैंसे शुक्रवार को पानी में बहकर हथनीकुंड बैराज तक आ गई। इनमें तीन भैंसों की मौत हो गई और दो को जेसीबी की मदद से बचाया गया।भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून के चलते इस बार प्रदेश में बेहतर वर्षा हो रही है। कुछ जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है लेकिन प्रदेश में बेहतर वर्षा होने से तापमान लगातार नीचे गिरा है। वीरवार रात को अचानक मौसम में बदलाव के चलते तेज वर्षा हुई।
