इस तारीख को होगी HTET एग्जाम की परीक्षा, सीएम सैनी ने दिया युवाओं को बड़ा तोहफा
HTET Exam : हरियाणा सरकार ने कल रात को अचानक से युवाओं को तोहफा दिया हैं। दरसल हरियाणा में होने वाली कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा की तारीख सीएम सैनी ने जारी कर दी हैं। सीएम सैनी ने बताया है की कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा 26 और 27 को होने वाली हैं।
बता दे की हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में हरियाणा में 13 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। अब 26 और 27 जुलाई को सीईटी आयोजित होगा. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने सीईटी के चलते हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की तारीखों में बदलाव कर दिया है. अब एचटेट 30 व 31 जुलाई को आयोजित करवाया जाएगा.
शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन शर्मा ने यह जानकारी साझा की है. पहले एचटेट 26- 27 जुलाई को होना था, पर अब इन दिनों पर सीईटी परीक्षा आयोजित की जाएगी.हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने भी एक पोस्ट के माध्यम से इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि आज सीईटी 2025 के परीक्षा की तिथि प्रसारित होने के बाद कई बच्चों ने मुझसे फोन कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया पर कमेंट के जरिये ये सवाल पूछा कि HTET और CET की डेट एक दिन होने के कारण एग्जाम कैसे दे पाएंगे, उस विषय को लेकर मैने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन PK शर्मा जी से बात की.अनुरोध पर उन्होंने HTET परीक्षा की तिथि को स्थगित करने की सहमति जताई है, मुझे उम्मीद है कि इसकी सूचना जल्द ही आधिकारिक रूप से आप सभी को मिल जाएगी.
मैं हम सब की तरफ से उनको हृदयपूर्वक धन्यवाद करता हूं. आप सभी अभ्यर्थी परेशान न हो और अपनी CET और HTET की तैयारी करते रहें. इसके बाद, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से HTET की नई तारीखों का ऐलान किया गया है. ऐसे में अब 26- 27 जुलाई को CET परीक्षा, 30 और 31 जुलाई को HTET परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.
