Khelorajasthan

IMD ने आंधी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर जारी किया अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का अपना वेदर 

 
 

IMD Weather Update: देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत में सर्दी का मौसम ख़त्म हो गया है। देश के कई राज्यों में मार्च महीने में तापमान ने रिकॉर्ड बनाया है। पिछले कुछ दिनों से दिन और रात का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। अब एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिससे भयंकर तूफान और बारिश हो सकती है।

दिल्ली एनसीआर में मौसम- नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय

दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम- नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) के मौसम पर भी पड़ेगा। दिल्ली में आज मौसम साफ रहा। लेकिन पूरे दिन 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। और अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री के बीच रहेगा।

मौसम विभाग (आज का मौसम) के अनुसार कल यानी 19 मार्च को सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा, जबकि दिन में तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 20 मार्च को आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे। दिन में तेज हवाएं चलेंगी और अधिकतम तापमान (दिल्ली का तापमान) 33 से 35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 21 मार्च को आसमान साफ ​​रहेगा तथा तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच रहेगा तथा सुबह हल्का कोहरा रहेगा।

UP में इस जिले के बनेगी नई टाउनशिप, प्रथम चरण में पांच गांवों की जमीन का अधिग्रहण, जानें पूरा प्रोजेट

इन राज्यों में भीषण तूफान का अलर्ट - बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं पूर्वी और मध्य भारत में मौसम में बड़े बदलाव लाएगी।20 मार्च से 25 मार्च के बीच पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में तेज हवाओं (60 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

बिहार (Bihar ka mausam) में 21 और 22 मार्च को, झारखंड में 20 मार्च को और ओडिशा में 20 से 25 मार्च के बीच बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक अरुणाचल प्रदेश में हल्की और मध्यम बारिश के साथ बादल छाए रहने और बर्फबारी का अनुमान लगाया है, जबकि असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम (mizoram weather) और त्रिपुरा में हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश जारी रहेगी।

हरियाणा के इस जिले में 10 कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, वहीं 35 अवैध कॉलोनियों को मिली बड़ी राहत, जानें

अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इस बीच, मध्य भारत और महाराष्ट्र के आंतरिक भागों में तापमान अगले 24 घंटों में स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। पूर्वी भारत में भी अगले 3 दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा और उसके बाद 3 से 5 डिग्री तक की कमी आएगी। गुजरात में अगले 4 दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा और उसके बाद 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

आईएमडी ने मौसम पर नवीनतम अपडेट (आज का मौसम) जारी करते हुए कहा है कि 20 से 23 मार्च के बीच पूर्वी और मध्य भारत में आंधी, गरज और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार (Bihar weather) और गंगा के मैदानी इलाकों ओडिशा में 20 और 25 मार्च को मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग ने इन राज्यों में अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ ओले पड़े- उत्तर ओडिशा (Odisha weather) में पिछले कई दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा था, जिससे लोगों का गर्मी में जीना मुश्किल हो रहा था, जहां भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च से तापमान में गिरावट आएगी और तेज हवाएं चलने से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, असम और झारखंड के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। इसके अलावा झारखंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में भी तेज हवाएं चल रही हैं।