हरियाणा वासियों के लिए जरूरी सूचना! रोडवेज विभाग की बसें अब नहीं जाएंगी हिमाचल, जानें खास वजह

Haryana News: हरियाणा रोडवेज से हिमाचल तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बुरी खबर है। रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने हिमाचल पथ परिवहन निगम यूनियनों द्वारा घोषित 9 मार्च के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार, यह आंदोलन एचआरटीसी कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके लंबित भुगतान के लिए है।
निर्णय के तहत हरियाणा रोडवेज की बसें हिमाचल प्रदेश नहीं भेजी जाएंगी। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने एक बयान में कहा कि हिमाचल सरकार हिमाचल परिवहन कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।
हरियाणा के CM नायब ने किसानों को दी बड़ी राहत, अब बीमा के भी किसानों को मिलेगा नुकसान का मुआवजा
कर्मचारियों के 65 महीने के ओवरटाइम का भुगतान, रात्रि ठहराव भत्ता, बकाया टीए/डीए, एरियर और अन्य भुगतान लंबित हैं, जिनका निपटान किया जाना आवश्यक है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि हिमाचल सरकार इन मांगों को पूरा नहीं करती है तो हरियाणा रोडवेज की कोई भी बस हिमाचल प्रदेश में नहीं भेजी जाएगी।
यह प्रतिबंध तब तक जारी रहेगा जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हो जातीं। हिमाचल प्रदेश स्टेट कंडक्टर्स यूनियन के उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर ने इस निर्णय के लिए हरियाणा रोडवेज का समर्थन करने पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार जल्द से जल्द कर्मचारियों की मांगों को पूरा करे, अन्यथा आंदोलन और उग्र होगा।
हरियाणा में जैसमीन सैंडलस के खिलाफ केस दर्ज, जानें पंजाबी सिंगर का पूरा मामला
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने हिमाचल सरकार से अपील की है कि कर्मचारियों का बकाया तुरंत प्रभाव से दिया जाए, अन्यथा हरियाणा रोडवेज भी पूर्ण रूप से हड़ताल में शामिल हो जाएगा।