Khelorajasthan

हरियाणा में इस जिले को मिली गर्मी से राहत, आज होगी तेज तूफानी बारिश

हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव जारी हैं। कभी तेज धूप तो कभी तेज बारिश होने लग जाती हैं। इस बीच हरियाणा के पानीपत जिलें में लोग ऊष्म भरी गर्मी से परेशान हो चुके हैं। लेकिन आज मौसम विभाग के बताए अनुसार सुबह से काले बादल छाए हुए हैं और शीतल हवा चल रही हैं। 
 
हरियाणा में इस जिले को मिली गर्मी से राहत, आज होगी तेज तूफानी बारिश

Weather : हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव जारी हैं। कभी तेज धूप तो कभी तेज बारिश होने लग जाती हैं। इस बीच हरियाणा के पानीपत जिलें में लोग ऊष्म भरी गर्मी से परेशान हो चुके हैं। लेकिन आज मौसम विभाग के बताए अनुसार सुबह से काले बादल छाए हुए हैं और शीतल हवा चल रही हैं। 

मौसम विभाग ने बताया हैं की आज पानीपत जिलें में तेज तूफ़ानी बारिश होने वाली हैं। दिन में बादलों की आवाजाही के साथ मध्यम धूप निकलने से उमस बनी रही। तापमान में शनिवार की अपेक्षा एक डिग्री की कमी आई। मौसम विशेषज्ञ ने सोमवार को तेज बारिश की संभावना जताई है।एक दिन में मौसम के कई रूप देखने को मिल रहे हैं। सुबह छिटपुट बूंदाबांदी दिन में उमस भरी गर्मी व शाम को तेज हवा के लोगों को गर्मी से राहत आजकल देखने को मिल रहा है। 

इसराना में दो और मतलौडा में चार मिमी बारिश दर्ज की गई। रविवार को सुबह कुछ क्षेत्रों में छिटपुट बूंदाबांदी हुई फिर पूरा दिन उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। दिन में हवा की रफ्तार कम होने से गर्मी अधिक महसूस की गई। शनिवार की अपेक्षा रविवार को तापमान में एक डिग्री की कमी आई। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।