Kal Ka Mousam: हरियाणा वालों को कल जमकर लगेंगे लू के थपेड़े, देखें 9 जून के मौसम का सटीक पूर्वानुमान
Kal ka Mousam: हरियाणा में मौसम ने फिर करवट ली है। कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद अब गर्मी और उमस ने दोबारा जोर पकड़ लिया है। शनिवार को प्रदेश के 9 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जिनमें सिरसा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 44°C तक पहुंच गया।
बारिश की कोई संभावना नहीं है। कल यानी 9 जून से फिर से गर्मी का अहसास होगा। राजस्थान से सटे हरियाणा के 11 जिलों फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, पलवल, रेवाड़ी और मेवात में लू का असर देखने को मिल सकता है।
उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना के कारण खास तौर पर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी के कारण कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रहने और धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है।
गर्मी के कारण आज दक्षिण और पश्चिमी हरियाणा में अधिकतम तापमान 41-44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ समेत हरियाणा के उत्तरी भागों में अधिकतम तापमान 37-40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 9 जून तक दिन शुष्क रहा।
