Khelorajasthan

Karwa Chauth Ka Chand: आज कितने बजे निकलेगा आपके शहर में करवाचौथ का चाँद, जानें

करवा चौथ का  व्रत महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस व्रत में कथा सुनने के बाद महिलाओं को चांद का बेसब्री से इंतजार रहता है। देशभर में आज चांद 7.30 बजे से 9 बजे तक दिख जाएगा। अलग-अलग शहरों में चांद के दिखने के लिए अलग-अलग समय हो सकते हैं।
 
Karwa Chauth Ka Chand: आज कितने बजे निकलेगा आपके शहर में करवाचौथ का चाँद, जानें

Karwa Chauth Ka Chand: करवा चौथ का  व्रत महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस व्रत में कथा सुनने के बाद महिलाओं को चांद का बेसब्री से इंतजार रहता है। देशभर में आज चांद 7.30 बजे से 9 बजे तक दिख जाएगा। अलग-अलग शहरों में चांद के दिखने के लिए अलग-अलग समय हो सकते हैं।

इस व्रत में गणेश जी, शिवजी गौरा माता, करवा माता की पूजा की जाती है। इस दिन करवे को रंगकर करवा बदला जाता है और करवा माता की पूजा की जाती है। इसके बाद गौरा माता से सुहाग लिया जाता है। चांद दिखने से पहले पढ़ी जाती है व्रत की कथा -कथा पढ़ने के लिए क्लिक करें कहीं शाम को तो कहीं दोपहर को चांद देखने से पहले करवा चौथ की व्रत की पूजा और कथा सुनी जाती है। 

नोएडा और गुड़गांव में चांद निकलने का समय 8 बजकर 14 मिनट और 8 बजकर 16 है। लखनऊ में चांद 7 बजकर 14 मिनट पर निकलेगा फरीदाबाद में चांद 8 बजकर 04 मिनट पर निकलेगा। पटना में-7.30 मिनट पर चांद निकलेगा, दिल्ली में चांद का समय 8 बजकर 15 पर निकलेगा। जयपुर में 8 बजतकर 5 मिनट पर चांद निकलेगा