Khelorajasthan

हरियाणा कैबिनेट मीटिंग में लिए गए बड़े फैसले!  नायब सैनी ने करी ये बड़ी घोषनाएं, जानें फटाफट 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में 2025 में आयोजित हुई मंत्रिमंडल बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन फैसलों की जानकारी दी। इस बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। आइए, जानते हैं कि इस बैठक में क्या-क्या निर्णय लिए गए।
 
Haryana Cabinet Meeting

Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में 2025 में आयोजित हुई मंत्रिमंडल बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन फैसलों की जानकारी दी। इस बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। आइए, जानते हैं कि इस बैठक में क्या-क्या निर्णय लिए गए।

1. विलेज कॉमन लैंड एक्ट 1959 में संशोधन

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि विलेज कॉमन लैंड एक्ट 1959 में संशोधन को मंजूरी दी गई है। इसके तहत पंचायती भूमि पर जिनका मकान 20 साल से पुराना है, उन्हें कलेक्टर रेट पर मालिकाना हक दिया जाएगा। 500 वर्ग गज तक की जमीन दी जा सकेगी। इसे 2004 के कलेक्टर रेट के हिसाब से दिया जाएगा। 

डायरेक्टर इसे मंजूरी दे सकेंगे, इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी। यह निर्णय गांवों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो लंबे समय से अपनी ज़मीन को लेकर संघर्ष कर रहे थे।

2. आढ़तियों को राहत पैकेज

आढ़तियों की रबी सीजन 2024-25 के दौरान हुई भारी नुकसान के मद्देनजर, सरकार ने उन्हें 3.10 करोड़ रुपये की राहत राशि देने का ऐलान किया है। यह कदम आढ़तियों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत साबित होगा, जो खेती और बाजार के बीच के व्यापार को सुचारू रूप से चलाते हैं।

3. हरियाणा वन्य जीव सुरक्षा नियम-2024

हरियाणा मंत्रिमंडल ने हरियाणा वन्य जीव सुरक्षा नियम-2024 को मंजूरी दी है, जो कि परमिट प्राप्त करने के लिए मानदंडों को निर्धारित करेगा। वन्य जीवों से जुड़े विभिन्न गतिविधियों के लिए मान्यता प्राप्त करने के लिए आवश्यक शर्तें लागू की जाएंगी। इस कदम से राज्य में वन्य जीवों की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

4. बजट सत्र पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में बजट सत्र को लेकर भी चर्चा की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बजट सत्र के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जाएंगी और मुख्यमंत्री को संबंधित अधिकार दिए गए हैं।

5. निकाय चुनावों की तैयारी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की तैयारियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पार्टी निकाय चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और एक मजबूती से चुनावी रण में उतरेगी।