मल्लिकार्जुन खरगे नहीं आएंगे हरियाणा! हुड्डा और उदयभान संभालेंगे रैली का कार्यभार, जानें वजह
अब हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान पुलिस लाइन में होने वाली रैली को संबोधित करेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच यह दौरा रद्द हुआ है।
Sep 23, 2024, 16:44 IST

Haryana Election 2024:अब हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान पुलिस लाइन में होने वाली रैली को संबोधित करेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच यह दौरा रद्द हुआ है।
जानकारी के अनुसार हेल्थ से जुड़ी समस्या की वजह से कांग्रेस अध्यक्ष का दौरा रद्द हुआ है। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का हरियाणा दौरा रद्द हो गया है। ऐसे में अब पुलिस लाइन में होने वाली रैली को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान संबोधित करेंगे। जानकारी के अनुसार हेल्थ से जुड़ी समस्या की वजह से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का हरियाणा दौरा रद्द किया गया है।