Khelorajasthan

हरियाणा में झमाझम बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

 
 
मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

Haryana News: हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है और बुधवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इस विक्षोभ के कारण राज्य के उत्तरी भाग में बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 1 मार्च तक मौसम में और बदलाव आ सकता है, ठंडी हवाएं चलेंगी और बारिश होगी।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 26 फरवरी से 28 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। कुछ जिले सुबह की धुंध से प्रभावित हैं तथा हवाओं के कारण दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से क्षेत्र में बादल छाए रहने के साथ मध्यम हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम और भी ठंडा हो सकता है।

DA Hike 2025: इन कर्मचारियों को मिल गया हीरे सा तोहफा! महंगाई भत्ते में 12% की बढ़ोतरी की हुई घोषणा

दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव के कारण 27 फरवरी की रात से 1 मार्च के बीच क्षेत्र में हवाओं और गरज के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

बादल छाए रहने के कारण रात का तापमान बढ़ गया है। हिसार में रात का तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 10.5 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि है। इसका प्रभाव पूरे राज्य में महसूस किया जा सकता है।