Khelorajasthan

आज हरियाणा के इन जिलों में तूफानी बारिश, मौसम विभाग द्वारा हाई अलर्ट जारी 

हरियाणा मौसम विभाग ने प्रदेश में आज तेज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया हैं। मौसम विभाग ने बताया की आज बारिश के साथ साथ तूफ़ानी हवाएं भी चलेगी। 
 
आज हरियाणा के इन जिलों में तूफानी बारिश, मौसम विभाग द्वारा हाई अलर्ट जारी

Haryana Weather : हरियाणा मौसम विभाग ने प्रदेश में आज तेज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया हैं। मौसम विभाग ने बताया की आज बारिश के साथ साथ तूफ़ानी हवाएं भी चलेगी। 

हरियाणा में आज सुबह से काले बादल छाए हुए हैं, जिसके चलते मौसम ने इन 15 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया हैं। बीते शुक्रवार को भी हरियाणा के कई जिलों में बारिश देखने को मिली थी।  इनमें हिसार, रोहतक, भिवानी, गुरुग्राम, पानीपत, सोनीपत, करनाल, फतेहाबाद, झज्जर, चरखी दादरी, जींद और महेंद्रगढ़ शामिल है।

सोनीपत में जलभराव के कारण खेल मंत्री गौरव गौतम को जूते तक उतारने पड़े। मौसम विभाग ने प्रदेश में 8 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है। 24 घंटे में मौसम में हुए बदलाव से प्रदेशभर के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी महेंद्रगढ़ में 3 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।