Khelorajasthan

यूपी में मानसून की वापसी, आज इन जिलों में तेज बारिश से होगी शुरुआत 

यूपी में मानसून ने तबाही मचा दी है। आज सुबह से ही जिलों में तेज बारिश हो रहीं हैं। जोरदार बारिश के कारण नागरिकों को बहुत परेशानी हो रहीं हैं। सड़कों पर पानी भर चुका हैं। आम नागरिकों को बारिश की वजह से बहुत परेशानी हो रहीं हैं क्योंकि बारिश के बाद सब्जियों के दाम आसमान को छू रहे हैं।
 
यूपी में मानसून की वापसी, आज इन जिलों में तेज बारिश से होगी शुरुआत

UP Weather Update : यूपी में मानसून ने तबाही मचा दी है। आज सुबह से ही जिलों में तेज बारिश हो रहीं हैं। जोरदार बारिश के कारण नागरिकों को बहुत परेशानी हो रहीं हैं। सड़कों पर पानी भर चुका हैं। आम नागरिकों को बारिश की वजह से बहुत परेशानी हो रहीं हैं क्योंकि बारिश के बाद सब्जियों के दाम आसमान को छू रहे हैं।

आपकों बता दे की मौसम विभाग ने आज रात को भी तेज तूफ़ानी बारिश की चेतावनी दी हैं. उत्तर प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता में एक बार फिर इजाफा होने वाला है. उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण के पश्चिम की ओर बढ़ने और मॉनसून द्रोणी (मॉनसून ट्रफ) के अपनी सामान्य स्थिति से थोड़ा दक्षिण की ओर खिसकने के कारण 13 और 14 जुलाई को प्रदेश में वर्षा की तीव्रता और क्षेत्रीय वितरण में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, यह स्थिति अस्थायी है. बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र विकसित हो रहा है, जिसके प्रभाव से 14 जुलाई की देर रात से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश में फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी. 

इसके बाद, 15 जुलाई से प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछेक स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है, जिससे जलभराव और आवागमन में परेशानी हो सकती है. किसानों को इस बारिश से काफी फायदा होने की उम्मीद है, लेकिन शहरी क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है.