Khelorajasthan

हरियाणा और यूपी वासियों को मिली बड़ी सौगात, अब सिर्फ 37 मिनट में मंजिल पहुंचाएगी नमो भारत ट्रेन, जानें रूट 

 
 
अब सिर्फ 37 मिनट में मंजिल पहुंचाएगी नमो भारत ट्रेन

Haryana Namo Bharat Train: हरियाणा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) जल्द ही लोगों की यात्रा को आसान बनाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि नमो भारत ट्रेन आपको उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हरियाणा के गुरुग्राम तक सिर्फ 37 मिनट में पहुंचा देगी। जबकि, सड़क मार्ग से इस दूरी को तय करने में 2 घंटे से अधिक का समय लगता है।

हरियाणा सरकार ने महिलाओं को दी सौगात, अब हर महीने CM सैनी देंगे इतने पैसे

सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ, दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी (शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड) और दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर की समीक्षा की गई। जिसके बाद यह जानकारी मिल सकी। गाजियाबाद से आप कुछ ही मिनटों में गुरुग्राम पहुंच सकते हैं।

Haryana Weather: हरियाणा में एक बार फिर बदला मौसम, आज इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें अपना वेदर

दरअसल, एनसीआर में आठ नमो भारत कॉरिडोर परियोजनाएं चल रही हैं। इनमें से तीन गलियारे वर्तमान में चरण-I में हैं। इनमें दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ लगभग 82 किमी, दिल्ली-गुरुग्राम-शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ लगभग 105 किमी और दिल्ली-पानीपत-करनाल लगभग 136 किमी शामिल हैं।

पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिल्ली-एसएनबी और दिल्ली-करनाल परियोजनाओं के लिए मंजूरी में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि इनका समय पर पूरा होना सुनिश्चित हो सके।