हरियाणा में जल्द होगा नए जिले और तहसीलों का गठन; CM सैनी
Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। हरियाणा में नए जिलों, उपमंडलों, तहसीलों और उप-तहसीलों के गठन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है। अब इन लोगों का इंतजार लंबा होने वाला है। गृह मंत्रालय ने नये जिलों और उप-मंडलों के गठन पर रोक लगा दी है। 2021 की जनगणना पूरे देश में 1 जुलाई से शुरू होगी।
2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा की कुल जनसंख्या लगभग 25.3 मिलियन(2 करोड़ 53 लाख) थी। अब हरियाणा की जनसंख्या 30 मिलियन (3 करोड़) के करीब पहुंच गई है।
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान दो कांग्रेस विधायकों गीता भुक्कल और रघुबीर सिंह तेवतिया ने मातनहेल और पृथला को उपमंडल बनाने की मांग की थी। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जनगणना के बाद निर्णय लिया जाएगा।
Petrol Diesel: होली के अगले ही दिन पेट्रोल- डीजल के नए दाम जारी, जानें सस्ता हुआ या महंगा
हरियाणा सरकार ने नए जिले, उप-मंडल, तहसील और उप-तहसील बनाने के लिए एक समिति गठित की है। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता वाली इस समिति में निकाय मंत्री विपुल गोयल और संसदीय कार्य मंत्री महिपाल सिंह ढांडा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इस समिति की 3 बैठकें हो चुकी हैं। समिति ने पहले ही संबंधित प्रशासन को जिलों से प्राप्त मांग का अध्ययन करने का निर्देश दिया है।