हरियाणा में मौसम को लेकर नया अपडेट, कल इन जिलों में झमाझम बरसेंगे बादल, जानें अपना वेदर

Haryana Weather: मौसम विभाग ने 1 मार्च को हरियाणा के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया था। फिर 2 मार्च को मौसम फिर बदल गया। सुबह होते ही सूर्यदेव आकाश में प्रकट हो गए और धूप खिल गई। आज राज्य का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है।
5 मार्च तक ऐसा ही रहेगा मौसम हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि राज्य में 5 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 3 और 4 मार्च को हवाओं का रुख बदलेगा और राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस बीच, दिन के तापमान में मामूली गिरावट देखी जा सकती है। 5 मार्च के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे रात के तापमान में गिरावट आएगी।
लो जी हो गया कन्फर्म! HSSC CET 2025 का इस दिन होगा एग्जाम, फटाफट चेक करें नया अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और अंबाला में 3 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिसके बाद राज्य में फिर से ठंड बढ़ जाएगी और तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद 4 से 7 मार्च तक मौसम साफ रहेगा।