अब पेट्रोल डीजल के भाव जानने के लिए पंप पर जाना जरूरी नहीं, एक क्लिक में देखें यहाँ से ताजा भाव

Petrol Diesel Price Today: भारत में आए दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल के भाव बदलते रहते हैं। यह व्यवस्था तेल विपणन कंपनियों (OMCs) द्वारा अपनाई गई है, जो अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और रुपये-डॉलर की विनिमय दर में होने वाले उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए कीमतें तय करती हैं। इससे पारदर्शिता बनी रहती है और उपभोक्ता भी जागरूक रहते हैं।
देश के अलग-अलग शहरों में टैक्स और परिवहन लागत के चलते दामों में अंतर देखने को मिलता है। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि आपके शहर में आज पेट्रोल या डीजल का रेट क्या है, तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। एक SMS के जरिए आप अपने मोबाइल पर ही ताजा रेट जान सकते हैं। आइए जानते हैं 7 जुलाई के ताजा दाम, कीमतों में बदलाव की वजहें और SMS से रेट चेक करने का आसान तरीका।
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन तय की जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये बदलाव किन कारणों से होते हैं? नीचे जानिए इसका पूरा गणित दुनियाभर के बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें रोज बदलती हैं। भारत अधिकतर कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए इन कीमतों में उछाल का सीधा असर हमारे पेट्रोल-डीजल के दामों पर पड़ता है।
चूंकि भारत डॉलर में तेल खरीदता है, तो अगर रुपया कमजोर होता है, तो तेल की कीमतें महंगी हो जाती हैं। यही वजह है कि विनिमय दर भी ईंधन मूल्य निर्धारण में अहम भूमिका निभाती है। केंद्र और राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स लगाती हैं। हर राज्य का टैक्स अलग होता है, इसलिए अलग-अलग शहरों में दामों में फर्क देखने को मिलता है। कच्चे तेल को पेट्रोल या डीजल में बदलने की प्रक्रिया यानी रिफाइनिंग पर भी काफी खर्च आता है। यदि कच्चा तेल अधिक अशुद्ध हो या रिफाइनरी में खर्च बढ़े तो कीमतों में इज़ाफा तय है।