Khelorajasthan

हरियाणा में बारिश का कहर, इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, जानें कब आएगा मानसून

हरियाणा के मौसम का मिजाज बदल चुका है। मई में भयंकर गर्मी तड़फा रही है थी वहीं जून के आते ही मौसम सुहावना हो गया है। सिरसा व निकट के जिलों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। कल कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। 
 
Haryana Weather

Haryana Weather: हरियाणा के मौसम का मिजाज बदल चुका है। मई में भयंकर गर्मी तड़फा रही है थी वहीं जून के आते ही मौसम सुहावना हो गया है। सिरसा व निकट के जिलों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। कल कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। 

इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट 

मौसम विभाग ने आज कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इन जिलों में तूफ़ानी बारिश होगी। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में अलर्ट जारी हुआ है। 

इन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

मौसम की बात करें तो आज मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में अलर्ट जारी हुआ है उनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी लिस्ट में है। तेज हवाएं चलेंगी जिनकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघण्टा होगी। 

कब आएगा मानसून?

जल्द ही मानसून की भी एंट्री होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार कल से मौसम साफ होने के अंदाजे लग रहे हैं। आज की बारिश के बाद कल से धूप तंग करने लगेगी। बात करें मानसून की तो जून के अंत तक मानसून दर्शन दे देगा। हरियाणा में मौसम विभाग ने अलर्ट मोड में मौसम की भविष्यवाणी की है। जहां एक ओर तेज बारिश और आंधी से राहत और खतरा दोनों है, वहीं दूसरी ओर मानसून की दस्तक अब ज्यादा दूर नहीं।