OYO New Rule: अगर आप भी है OYO होटल के शौकीन, तो जाने से पहले पढ़ लें ये नियम, नहीं तो होगी परेशानी
OYO New Rule: अगर आप हॉलिडे की प्लानिंग कर रहे हैं और ठहरने के लिए OYO रूम्स की बुकिंग करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। OYO Rooms ने अपनी चेक इन पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है।
नए नियम के मुताबिक अब से अविवाहित जोड़ों यानि अनमैरिड कपल्स को OYO कमरा नहीं देगा। सिर्फ शादीशुदा कपल ही ओयो में कमरा ले सकते हैं। कंपनी के ये नया रूल यूपी के मेरठ में लागू हो गया है। बताया जा रहा है कि देश के अन्य शहरों में भी इसे लागू किया जा सकता है।
इन लोगों को नहीं मिलेगी ओयो में एंट्री
नए नियम के अनुसार, अब अनमैरिड कपल (ऐसे लोग जिनकी शादी नहीं हुई है) को ओयो के कमरों में एंट्री नहीं मिलेगी। सिर्फ शादीशुदा और परिवार के लोग आदि को ही चेक-इन की अनुमति दी जाएगी।
हरियाणा में युवाओं के लिए गुड न्यूज! CET को लेकर आई बड़ी अपडेट, इस तारीख को होगी परीक्षा
चेक-इन के समय दिखाने होंगे ये डॉक्यूमेंट
OYO में चेक-इन के समय Couple को वैलिड रिलेशनशिप सर्टिफिकेट दिखाना होगा। बुकिंग चाहे ऑनलाइन की गई हो या फिर ऑफलाइन, दोनों में ही रिश्ते को प्रमाणित करने वाले डॉक्यूमेंट जैसे मैरिज सर्टिफिकेट, आधार कार्ड आदि पेश करने होंगे। OYO ने अपने पार्टनर होटलों को मेरठ में तुरंत प्रभाव से इस नियम को लागू करने का निर्देश दिया है।।
कंपनी ने क्या कहा ?
इस पर कंपनी ने कहा कि यह निर्णय जमीनी स्तर पर मिली प्रतिक्रिया के आधार पर लिया गया है। वहीं, इस नियम को धीरे-धीरे देश के दूसरे शहरों में भी लागू किया जा सकता है। नियम न मानने वाले होटलों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। इन नियमों के बारे में कंपनी ने सभी होटलों को जानकारी दी है।
Mandi Bhav 26-02-25: सिरसा मंडी में आज के ताजा रेट, जानें किस फसल का क्या दाम है
इस बारे में ओयो उत्तर भारत के रीजनल हेड पावस शर्मा ने कहा, “OYO लोगों को सुरक्षित हॉस्पिटैलिटी देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं। लेकिन हम उन नागरिकों की बात सुनने और उनके साथ काम करने की अपनी जिम्मेदारी को भी पहचानते हैं, जहां हम काम करते हैं। हम समय-समय पर इस नीति और इसके प्रभाव की समीक्षा करते रहेंगे।
