Khelorajasthan

हरियाणा के लोग जीत सकते हैं 1 लाख 21 हजार रुपए, करना होगा ये काम 

हरियाणा के वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। दरसल हरियाणा सरकार ने 3 जुलाई को 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया हैं। इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वालें को 1 लाख 21 हजार रुपए की नगद राशि दी जाएगी। आइए हम आओकोण पूरे विस्तार से जानकारी देते हैं।
 
हरियाणा के लोग जीत सकते हैं 1 लाख 21 हजार रुपए, करना होगा ये काम 

Haryana : हरियाणा के वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। दरसल हरियाणा सरकार ने 3 जुलाई को 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया हैं। इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वालें को 1 लाख 21 हजार रुपए की नगद राशि दी जाएगी। आइए हम आओकोण पूरे विस्तार से जानकारी देते हैं। 

ये प्रतियोगिता की शुरुआत अंबाला रोड पर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह से होगी। अगर आपको भी प्रतियोगितया में भाग लेना हैं तो आपको रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। मैराथन तीन कैटेगरी में आयोजित होगी, जिसमें 21 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की प्रोफेशनल और 5 किलोमीटर ‘रन फॉर फन’ रेस शामिल है. 

इन तीनों कैटेगरी में शामिल होने के लिए आपको अलग- अलग चार्ज देने होंगे.यदि आप 21 किलोमीटर की मैराथन में भाग लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 200 रुपए, जबकि 10 किलोमीटर मैराथन में भाग लेना चाहते हैं, तो 100 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस देना होगा. वहीं, 5 किलोमीटर मैराथन की रजिस्ट्रेशन के लिए किसी प्रकार की फीस निर्धारित नहीं की गई है. इस आयोजन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, जिसमें सभी आमजन बढ़- चढ़कर हिस्सा लेंगे.मैराथन की शुरुआत कैथल में अंबाला रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से होगी। 

यहां से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मैराथन को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे।जिले की डीसी प्रीति ने बताया कि पुरस्कार राशि में अब 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में पहला स्थान प्राप्त करने वाले विनर को 1 लाख 21 हजार रुपए, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 1 लाख रुपए और तीसरे स्थान पर आने वाले को 75 हजार रुपए नगद इनाम दिया जाएगा. 10 किलोमीटर मैराथन में पहला स्थान प्राप्त करने वाले विनर को 1 लाख रुपए, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 75 हजार रुपए और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 50 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा.