Khelorajasthan

पेट्रोल की कीमतों में कटोती, इतने रुपए हुआ सस्ता

भारत में लगातार तेल की मांग बढ़ रहीं है। जिसके कारण भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो रहीं हैं। कीमतों में बढ़ोतरी हो जानें के कारण आम नागरिकों को बहुत परेशानी हो रहीं हैं। 
 
पेट्रोल की कीमतों में कटोती, इतने रुपए हुआ सस्ता

Petrol Diesel Price Today: भारत में लगातार तेल की मांग बढ़ रहीं है। जिसके कारण भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो रहीं हैं। कीमतों में बढ़ोतरी हो जानें के कारण आम नागरिकों को बहुत परेशानी हो रहीं हैं। 

आपको बता दे की देश में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के भाव बदल जाते हैं। रविवार सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बदलाव हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे ताजा रेट जारी किए, जिससे कई शहरों में ईंधन के दाम बढ़ गए तो कुछ जगहों पर मामूली राहत देखने को मिली। यूपी और बिहार जैसे राज्यों के कई शहरों में कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया है। वहीं, दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े महानगरों में आज भी पेट्रोल-डीजल के रेट जस के तस बने हुए हैं। 

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आ रहे उतार-चढ़ाव का असर अब घरेलू स्तर पर भी दिखने लगा है। ऐसे में आम लोगों की जेब पर फिर बोझ बढ़ने की आशंका है।रोजमर्रा की जरूरतों और यात्रा खर्च पर इसका सीधा प्रभाव पड़ता है। हर सुबह 6 बजे देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट किए जाते हैं, इसलिए ग्राहकों के लिए ताजा रेट जानना बेहद जरूरी हो गया है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इस समय 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब बनी हुई हैं। इससे भारत में पेट्रोल और डीजल के खुदरा दामों पर भी असर पड़ा है। 

बीते 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड की कीमत 69.28 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड का रेट 67.34 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। आज दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन चारों शहरों में दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं। कुछ शहरों में तेल के दाम घटे हैं तो कुछ जगह पर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

नोएडा (गौतमबुद्ध नगर): पेट्रोल 18 पैसे सस्ता होकर ₹94.75, डीजल 19 पैसे कम होकर ₹87.78
गाजियाबाद: पेट्रोल 19 पैसे महंगा होकर ₹94.64, डीजल 21 पैसे बढ़कर ₹87.41
पटना: पेट्रोल 28 पैसे बढ़ा, अब ₹105.43, डीजल 27 पैसे चढ़कर ₹91.69