Khelorajasthan

हरियाणा में एक बार फिर बारिश के आसार, विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपका वेदर 

  
 
विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana News: हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। हरियाणा में आने वाले दिनों में फिर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 26 फरवरी को बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने पीला अलर्ट जारी किया है। इस बीच, मौसम में बदलाव के कारण हिसार में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ा है। बर्फबारी के कारण मैदानी इलाके ठंडे हो गए हैं और तापमान में गिरावट आई है।

Haryana Weather News: हरियाणा प्रदेश के इन जिलों में जारी हो गया बारिश का येलो अलर्ट! जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, कृषि मौसम विज्ञान विभाग मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील लेकिन शुष्क रहने की संभावना है।

तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार हल्की से मध्यम उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से फरवरी तक रात के तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, 25 और 26 फरवरी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाओं में कभी-कभी बदलाव के कारण राज्य में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है।

इन जिलों में कोहरा

मौसम में आए बदलाव के बीस दिन बाद राजस्थान की सीमा से लगे हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, चरखी-दादरी और नारनौल जिलों में कोहरा छाया रहा। राज्य में सिरसा सबसे ठंडा रहा।

बुलंदशहर के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द ही मिलेंगे नए रोजगार के अवसर

मौसम की स्थिति

25 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों में पहुंचेगा। इसका असर 27 फरवरी को देखने को मिलेगा। एनसीआर में मौसम बदल सकता है जिससे आंशिक बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में हल्की वर्षा हो सकती है। फरवरी का अंत सामान्य से अधिक गर्म और शुष्क मौसम के साथ होने की संभावना है।