Khelorajasthan

राजस्थान कांस्टेबल PET/ PST का रिजल्ट जारी! इस वेबसाइट पर जाकर करे चेक 

 
Rajasthan Police Constable PET/PST Sarkari Result 2024:

Rajasthan Police Constable PET/PST Sarkari Result 2024: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा शारीरिक दक्षता एवं मापतौल परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। राज्य में कांस्टेबल के 3578 पदों पर भर्ती की जा रही है। पीईटी-पीएसटी परीक्षा 27 दिसंबर 2023 से 30 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। सफल उम्मीदवारों की जिलेवार सूची अब राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट, Police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर जाकर सूची देख सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण में सफल घोषित किया गया है, उन्हें अब कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठना होगा, जिसके लिए एक अलग प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, फिर योग्यता के आधार पर नियुक्तियाँ की जाएंगी।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कैसे चेक करें

  • राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पीईटी-पीएसटी का रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट Police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब आपको होमपेज पर कांस्टेबल भर्ती 2023 पीईटी-पीएसटी रिजल्ट का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज पर जिलों की सूची उपलब्ध होगी, परिणाम देखने के लिए जिले का चयन करें।
  • चयनित उम्मीदवारों की सूची नाम, रोल नंबर, पिता का नाम और पद के साथ पीडीएफ में उपलब्ध होगी।
  • डायरेक्ट राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम पेज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।