Rajasthan Job: राजस्थान में बेरोजगार युवाओं की हुई चांदी! राजस्थान सरकार ने 81000 भर्ती का कैलेंडर किया जारी
Rajasthan News : राजस्थान सरकार ने वर्ष 2025 के लिए 81,000 सरकारी नौकरियों की भर्ती के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर में पदों की संख्या, पदों की श्रेणी, और परीक्षा तिथियाँ निर्धारित की गई हैं। इन भर्तियों में विभिन्न विभागों में अलग-अलग पदों के लिए भर्ती की जाएगी।
राजस्थान क्लास-IV कर्मचारी भर्ती
इस बार राजस्थान क्लास-IV कर्मचारी भर्ती सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया होगी। कुल 52,453 पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें से 46,931 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए और 5,522 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन की तारीख: 21 मार्च से 19 अप्रैल 2025 तक
परीक्षा तिथि: 18 से 21 सितंबर 2025
पात्रता और शैक्षिक योग्यता
आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष (1 जनवरी 2026 से आयु की गणना)
शैक्षिक योग्यता: 10वीं पास
परीक्षा पैटर्न
कुल प्रश्न: 120 प्रश्न
समय: 2 घंटे
कुल अंक: 200 अंक
परीक्षा में शामिल विषय
सामान्य हिंदी: 30 प्रश्न
सामान्य अंग्रेजी: 15 प्रश्न
सामान्य ज्ञान: 50 प्रश्न
भूगोल (राजस्थान): 10 प्रश्न
इसके अलावा, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा विभिन्न अन्य पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इनमें प्रमुख रूप से प्राध्यापक, वरिष्ठ अध्यापक, लेखा सहायक, पशुधन सहायक, सहायक अभियंता और उप निरीक्षक जैसे पद शामिल हैं।