Khelorajasthan

Rajasthan Weather : राजस्थान में पड़ रही हाड़ कंपा देने वाली ठंड, आज इन जिलों में रहेगा अलर्ट जारी 

उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण, राजस्थान का मौसम इस समय सर्दी से ठिठुर रहा है। खासकर सीकर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बन गया है, जहां तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। शीतलहर का असर पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है, और मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरे की चेतावनी जारी की है।
 
Rajasthan Weather : राजस्थान में पड़ रही हाड़ कंपा देने वाली ठंड, आज इन जिलों में रहेगा अलर्ट जारी 

Rajasthan Weather : उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण, राजस्थान का मौसम इस समय सर्दी से ठिठुर रहा है। खासकर सीकर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बन गया है, जहां तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। शीतलहर का असर पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है, और मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरे की चेतावनी जारी की है।

प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका

राजस्थान का सीकर जिला इस समय प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बन चुका है। यहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोग ठंड से बेहाल हो गए हैं।

लगातार ठंड और हवा के कारण महसूस हो रही शीतलहर की स्थिति कोहरे और शीतलहर का असर, मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर और कोहरे के साथ ठंड बढ़ने की चेतावनी दी है। विशेष रूप से उत्तर, दक्षिण और पूर्वी राजस्थान के इलाकों में इस मौसम के सबसे ज्यादा असर की संभावना है।

मौसम विभाग ने इन जिलों में कोहरे की चेतावनी दी है:

गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चुरू, झुंझुनू, बीकानेर, जयपुर, अलवर, अजमेर, कोटा, बूंदी, झालावाड़, नागौर, उदयपुर, जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, दौसा

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, इसका प्रभाव मुख्य रूप से पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी क्षेत्र में दिखाई देगा, जहां पहले ही शीत दिन और अति शीत दिन का अनुभव हो चुका है।

जयपुर में इस सीजन का सबसे सर्द दिन और रात रही। पिछले 24 घंटों में जयपुर का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री का अंतर आया, जिससे सर्दी का असर और बढ़ गया।