Khelorajasthan

राजस्थान की धरती अब उगलेगी सोना- cm भाजनलाल शर्मा, किसानों को जल्द मिलेगा यमुना का पानी  

 
Yamuna Water Agreement :

Yamuna Water Agreement : यमुना जल समझौते के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (government of rajasthan)ने शनिवार को शेखावाटी में तीन धन्यवाद सभाएं कीं.(kota) मुख्यमंत्री ने कहा कि वह किसान के बेटे हैं (jodhpur)और उन्होंने खेतों में काम किया है।(Rajasthan News) हम किसानों की पीड़ा समझते हैं।(jaipur) यमुना जल समझौता :यमुना जल समझौते के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को शेखावाटी में तीन धन्यवाद सभाएं कीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह किसान के बेटे हैं और उन्होंने खेतों में काम किया है। 


हम किसानों की पीड़ा समझते हैं। कांग्रेस ने नहर के नाम पर सिर्फ राजनीति की है, हम यमुना से पानी लाएंगे। हम इसका शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे. ये मोदी की गारंटी है. उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा, ''आलू से हम सोना नहीं बना सकते, लेकिन जब यमुना का पानी शेखावाटी में आएगा तो यह धरती सोना उगलेगी।'' परियोजना के तहत खेतड़ी, श्रीमाधोपर और नीमकाथाना क्षेत्रों को भी पानी का उचित हिस्सा मिलेगा।


सभा को यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, सांसद नरेंद्र खींचड़, सुमेधानंद सरस्वती, विधायक धर्मपाल गुर्जर, सुभाष मील और गोवर्धन वर्मा ने भी संबोधित किया.


भजनलाल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी गारंटी नहीं दी, वे क्या गारंटी देंगे? कांग्रेस के कमलनाथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, वहां से पानी क्यों नहीं लाए? कई सालों तक राजस्थान, केंद्र और हरियाणा में कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन कांग्रेस पानी नहीं ला सकी. उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का नाम लिए बगैर कहा कि लाखों युवाओं के सपनों को चकनाचूर करने वालों को वे नहीं बख्शेंगे.