हरियाणा के व्यापारियों से मांगी फिरौती, कौन है इन सब के पीछे
Haryana News : आरोपी ने फोन पर हिमांशु भाऊ के नाम पर धमकी दी और कहा कि जल्दी ही दिवाली देखेगा। 100 गोलियां मरवाएंगे। गैंगस्टर हिमांशु हरियाणा में कई वारदातों को अंजाम दिला चुका है। इस बीच करीब 3 महीने पहले भाऊ गैंग के 3 कुख्यात शार्प शूटरों को पुलिस ने मार गिराया था। हिसार में व्यापारियों से मांगी गई फिरौती समेत कई मर्डर व अन्य वारदातों में इनका हाथ था।
कॉल करने वाले ने कहा- हिमांशु का भाई बोल रहा हूं सोनीपत के मॉडल टाउन में रहने वाले गांव नैना ततारपुर के रविकांत ने पुलिस को बताया कि वह प्रॉपर्टी खरीद फरोख्त का काम करता है। 8 फरवरी को उसके मोबाइल फोन पर 1(323)942-7348 से मैसेज आया कि मैं हिमांशु भाऊ बोलू हूं, फोन कर लिए। उसने पूछा कौन? तो जवाब मिला हिमांशु भाऊ का भाई साहिल रिटौली बोल रहा हूं। 3 करोड़ रुपए फिरौती चाहिए, नहीं तो जल्द ही जान से हाथ धो बैठेगा।
हिमांशु भाऊ गैंग के बारे में सुना ही होगा।एक का काम कर दिया, तेरा भी जल्द करेंगे रविकांत ने कहा कि उसने रुपए देने में असमर्थता जताई तो उससे कहा गया कि जल्द ही दिवाली देखेगा। फिर कई बार धमकी भरे मैसेज आते रहे। 10 मार्च को उसी नंबर से 2 कॉल आईं। उसने डर के मारे कॉल रिसीव नहीं की। फिर उसके पास वॉयस मैसेज आया कि एक का तो काम कर दिया, तेरा भी जल्द ही काम बंधवाउंगा। उसको तो 50 गोलियां मारी हैं, तेरे को 100 गोलियां मरवाऊंगा।हिम्मत करके पुलिस को शिकायत दी इस धमकी के बाद वह काफी डर गया।
यह सब किसी को नहीं बता सका। उसे बार-बार धमकी दी गई। बीते कल बड़ी मुश्किल से हिम्मत करके पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस से उसने अपील की कि उसकी जान की सुरक्षा की जाए सोनीपत के सिविल लाइन थाना के ASI प्रदीप सिंह के अनुसार रविकांत उर्फ सोनू ने रंगदारी मांगे जाने की शिकायत दी है। पुलिस ने साहिल रिटौली के खिलाफ धारा 387, 506 IPC में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
