सरकारी विभाग में इन पदों से हटाए जाएंगे कच्चे कर्मचारी, सीएम सैनी का बड़ा फैसला
हरियाणा सरकार ने कल हुई मीटिंग में एक बड़ा फैसला लिया हैं। उन्होंने कहा की अब हरियाणा में सरकारी विभागों, बोर्ड़ों और विश्वविद्यालयों में संवेदनशील पदों पर अनुबंध कर्मचारियों को हटाया जाएगा। दरसल सीएम सैनी ने कहा की अब कच्चे कर्मचारियों को हटकर सिर्फ स्थायी कर्मचारी ही लगाए जाएंगे।
Jul 5, 2025, 14:39 IST

Haryana News : हरियाणा सरकार ने कल हुई मीटिंग में एक बड़ा फैसला लिया हैं। उन्होंने कहा की अब हरियाणा में सरकारी विभागों, बोर्ड़ों और विश्वविद्यालयों में संवेदनशील पदों पर अनुबंध कर्मचारियों को हटाया जाएगा। दरसल सीएम सैनी ने कहा की अब कच्चे कर्मचारियों को हटकर सिर्फ स्थायी कर्मचारी ही लगाए जाएंगे।
हरियाणा में सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और विश्वविद्यालयों में संवेदनशील पदों पर नियुक्त सभी अनुबंधित कर्मचारियों को हटाकर दूसरी जगह लगाया जाएगा। वित्त और मानव संसाधन से जुड़े सभी पदों पर केवल पक्के कर्मचारी और अधिकारी नियुक्त होंगे। भ्रष्टाचार की बढ़ रही शिकायतों को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया है।