Khelorajasthan

हरियाणा में पूरी हुई नए डॉक्टरों की भर्ती, सीएम सैनी इस दिन देंगे नियुक्ति पत्र

 
 
सीएम सैनी इस दिन देंगे नियुक्ति पत्र

Haryana News: हरियाणा सरकार ने पिछले साल सरकारी अस्पतालों में 777 डॉक्टरों के पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी, जिसमें 6,000 से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। इस प्रक्रिया के तहत 777 अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए बुलाया गया था, लेकिन केवल 571 अभ्यर्थी ही पहुंचे, जिससे 206 पद रिक्त रह गए।

सरकार ने 571 डॉक्टरों को पहली नियुक्ति देने का फैसला किया है। उन्हें 15 मार्च को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने की बड़ी घोषणा, इस जिले में स्थापित किया जाएगा 1500 MW का सोलर पार्क

शेष 206 पद प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों से अप्रैल तक भरे जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में 1,000 से ज्यादा पद रिक्त हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें कई विशेषज्ञ पद शामिल हैं। इससे पहले सरकार ने 1,200 पदों पर भर्ती निकाली थी, जिनमें से 900 डॉक्टरों ने नौकरी ज्वाइन कर ली थी।

राजस्थान से हैदराबाद और मुंबई के लिए नई ट्रेन की सौगात, जानें पूरा शेडुअल

आयुर्वेदिक डॉक्टरों को भी मिलेंगे नियुक्ति पत्र 8 मार्च को कार्यक्रम में 500 से अधिक आयुर्वेदिक डॉक्टरों को भी नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। प्रत्येक जिले से एक आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी और एक चिकित्सा अधिकारी को मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। दूसरी ओर, जिन अभ्यर्थियों के नाम प्रतीक्षा सूची में हैं, उनका कहना है कि उन्हें 571 डॉक्टरों के साथ नियुक्ति दी जानी चाहिए थी।