Khelorajasthan

आम नागरिकों को महंगाई से मिली राहत, गैस सिलेंडर के दाम हुए इतने कम 

भारत में आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली हैं। आपको बता दे की आज गैस सिलेंडर के दाम में कमी देखने को मिली हैं। तेल कंपनियों ने LPG  Gas Cylinder Price में बड़ी कटौती की है, जिससे अब कमर्शियल गैस  सिलेंडर सस्ते दामों पर मिलेंगे। आइए हम आपको बताते हैं आज के ताजा दाम। 
 
आम नागरिकों को महंगाई से मिली राहत, गैस सिलेंडर के दाम हुए इतने कम

Gas Cylinder Price : भारत में आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली हैं। आपको बता दे की आज गैस सिलेंडर के दाम में कमी देखने को मिली हैं। तेल कंपनियों ने LPG  Gas Cylinder Price में बड़ी कटौती की है, जिससे अब कमर्शियल गैस  सिलेंडर सस्ते दामों पर मिलेंगे। आइए हम आपको बताते हैं आज के ताजा दाम। 

देश में  इस बार घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में भारी कमी आई है। इससे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य छोटे व्यवसायों को सीधा फायदा मिलेगा। पिछले कुछ महीनों से लगातार LPG Cylinder Price में गिरावट देखी जा रही है, जिससे व्यापारियों की लागत कम होगी और आम जनता को भी राहत मिलने की उम्मीद है।तेल कंपनियों द्वारा हर महीने की पहली तारीख को LPG Cylinder Price में बदलाव किया जाता है। इस बार 1 जुलाई 2025 से 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 58.50 रुपये की कटौती की गई है। 

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई सहित देश के कई बड़े शहरों में अब नया रेट लागू हो गया है। हालांकि, घरेलू 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम अप्रैल के बाद से स्थिर हैं। आइए जानते हैं नया प्राइस लिस्ट, किस शहर में कितना सस्ता हुआ सिलेंडर और इससे किसे कितना फायदा होगा।

अब दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर ₹1,665 में मिलेगा। इसी तरह मुंबई में इसका रेट ₹1,616, कोलकाता में ₹1,769 और चेन्नई में ₹1,823.50 हो गया है। यह लगातार चौथी बार है जब कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। अप्रैल, मई और जून में भी क्रमशः 41 रुपये, 14.50 रुपये और 24 रुपये की कटौती हुई थी। इस तरह चार महीनों में कुल मिलाकर 138 रुपये से ज्यादा की राहत मिल चुकी है।

दिल्ली          ₹1,723.50    ₹1,665    ₹58.50
मुंबई           ₹1,674.50    ₹1,616    ₹58.50
कोलकाता    ₹1,826    ₹1,769    ₹57
चेन्नई           ₹1,881    ₹1,823.50    ₹57.50
पटना          ₹1,987    ₹1,929.50    ₹57.50
भोपाल        ₹1,845    ₹1,787.50    ₹57.50