Khelorajasthan

हरियाणा में मानसून का भयंकर रूप, आज शाम की बारिश से इन जिलों में बाढ़ आने का खतरा 

हरियाणा में मानसून ने तबाही मचा दी हैं। हरियाणा में लगातार पूरे दिन तक बारिश हो रहीं हैं। कल हरियाणा के सिरसा,हिसार बाकी अन्य जिलों में सुबह से शाम तक जोरदार बारिश होती रही जिसके चलते सड़कों पर 3-3 फुट तक पानी भर गया हैं। 

 
हरियाणा में मानसून का भयंकर रूप, आज शाम की बारिश से इन जिलों में बाढ़ आने का खतरा

Haryana Weather Update : हरियाणा में मानसून ने तबाही मचा दी हैं। हरियाणा में लगातार पूरे दिन तक बारिश हो रहीं हैं। कल हरियाणा के सिरसा,हिसार बाकी अन्य जिलों में सुबह से शाम तक जोरदार बारिश होती रही जिसके चलते सड़कों पर 3-3 फुट तक पानी भर गया हैं। 

मौसम विभाग ने आज भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। मौसम विभाग ने 15 से 18 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. विभाग के मुताबिक, उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में बने चक्रवाती हवाओं के सिस्टम के कारण यह बारिश हो रही है. इससे हरियाणा में नमी पहुंच रही है. विभाग ने फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, पलवल और मेवात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. सामान्यतः इस सीजन में जहां 117.7 एमएम बारिश होती है. 

इस बार अब तक औसतन 162.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 38% अधिक है.आज 15 जुलाई को हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा और फतेहाबाद जिलों में बारिश के आसार हैं.