Khelorajasthan

केंद्र सरकार ने किसानों के लिए दी बड़ी खुशखबरी! रक्षाबंधन के अवसर पर खाते मे आएगे इतने रुपये 

 
Pradhan Mantri Kisan Yojana:

Pradhan Mantri Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान योजना की 23वीं किस्त जून 2026 में आ गई है। किसान अब 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि रक्षा बंधन के मौके पर स्कीम की 24वीं किस्त किसानों के अकाउंट में जमा की जाएगी। हालांकि, सरकार ने अभी तक ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। तो फिर क्या सच में रक्षा बंधन पर कोई किस्त आएगी?

क्या है वायरल वीडियो?


दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि रक्षा बंधन के मौके पर PM किसान योजना की 24वीं किस्त आएगी, जिसके तहत किसानों के अकाउंट में 4,000 रुपये पहुंचाए जाएंगे। अब सरकार ने खुद वायरल वीडियो का सच सामने ला दिया है। आइए जानते हैं इस वीडियो का सच।

वायरल वीडियो का सच क्या है?


सरकारी एजेंसी PIB फैक्ट चेक ने अपने ऑफिशियल X (पहले ट्विटर) अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। एजेंसी ने वीडियो को फेक वीडियो बताया है। कैप्शन में लिखा था, "सोशल मीडिया पर एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि रक्षा बंधन के मौके पर देश के किसानों को #PMKISAN स्कीम के तहत 24वीं किस्त के तौर पर 4,000 रुपये दिए जाएंगे।"

“PIBFactCheck के मुताबिक, यह दावा फेक है और वीडियो AI ने बनाया है। केंद्र सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। PM-KISAN की 23वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून को जारी कर दी है। 24वीं किस्त के बारे में भारत सरकार ने अभी तक ऐसी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है।