अब हर महीने खाते में आएंगे 9000 हरियाणा सरकार ने किया ऐलान, जानें क्या हैं नई स्कीम
Haryana GOVT. Scheme : हरियाणा की सैनी सरकार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। यह फैसला खासकर बुजुर्गों और उनके आश्रितों के लिए महत्वपूर्ण है, जो अपनी आजीविका के लिए पूरी तरह से पेंशन पर निर्भर हैं।
नया पेंशन नियम
हरियाणा सरकार ने फैसला किया है कि 1 जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों के लिए न्यूनतम पेंशन ₹9,000 तय की जाएगी। इसके साथ ही सरकार ने पेंशन की गणना के लिए एक नया फॉर्मूला भी पेश किया है, जिससे लाखों सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवारों को फायदा होगा।
किसे होगा फायदा
संशोधन 1 जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों पर लागू होगा। इसके साथ ही, मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को भी पारिवारिक पेंशन का लाभ मिलेगा, जिनकी पेंशन पहले बहुत कम थी। सेवानिवृत्ति से पहले सरकारी कर्मचारी न्यूनतम पेंशन ₹9,000, मृतक कर्मचारी का परिवार पारिवारिक पेंशन – ₹2,700 या उससे अधिक, ग्रामीण क्षेत्रों के बुजुर्ग आय का मुख्य स्रोत सुरक्षित है
हरियाणा सरकार ने 1986 के वेतनमान के आधार पर नया पेंशन गणना सूत्र अपनाया है। अब सेवानिवृत्ति से पहले प्राप्त अंतिम वेतन का 50% पेंशन के रूप में दिया जाएगा। इस संशोधन से पेंशन राशि में स्थिरता और पारदर्शिता आएगी।
